सबसे जहरीला जहर कौन सा है?

(A) सांप का जहर
(B) सायनाइड
(C) पोलोनियम 210
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : पोलोनियम 210

Explanation : दुनिया का सबसे जहरीला जहर पोलोनियम 210 है। अगर नमक के छोटे कण के बराबर पोलोनियम-210 का कण इंसान के शरीर में चला जाए तो पल भर में उसकी मौत हो सकती है। वही, सिर्फ एक ग्राम ही हजारों लोगों को मौत की नींद सुला सकता है। इसी वजह से विश्व का सबसे खतरनाक जहर कहा जाता है। पोलोनियम का नाम पहले रेडियम एफ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। इसकी खोज मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी ने 1898 में की थी। क्यूरी को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धीकरण (आइसोलेशन ऑफ प्योर रेडियम) के लिए रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा उन्हें रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। कहा जाता है कि पोलोनियम जहर की पहली शिकार इसकी खोजकर्ता मैरी क्यूरी की बेटी ईरीन ज्यूलियट क्यूरी थी, जिसने इसका एक छोटा सा कण खा लिया था। इसकी वजह से उनकी तुरंत ही मौत हो गई थी। इसके अलावा माना जाता है कि इस्त्रायल  के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात की मौत भी इसी जहर से हुई थी।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Jahreela Jahar Kaun Sa Hai