सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान कौन है?

(A) रिकी पोन्टिंग
(B) इयोन मॉर्गन
(C) महेंद्र सिंह धोनी
(D) क्रेग यंग

Answer : इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan)

Explanation : सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) है। इंग्लैंड वनडे टीम के कप्तान इयोर मॉर्गन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान 5 अगस्त 2020 को बने। मॉर्गन (106) ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 4 छक्के लगाए। उनके तीनों फॉर्मेट में 215 छक्के हो गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (211) को पीछे छोड़ा। मॉर्गन का यह 14वां वनडे शतक भी है। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 44 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद मॉर्गन ने बेंटन (58) के साथ चौथे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। बेंटन के करिअर की यह पहली फिफ्टी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने भी 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पूरी टीम 49.5 ओवर में 328 रन बनाकर आउट हो गई। टॉम करेन 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

बता दें धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग के 171 छक्कों को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वही इयोन मॉर्गन ने महज 163 मैचों में 212 छक्के जड़े हैं, जबकि धोनी को 211 छक्के लगाने के लिए 332 मैच लगे थे। सनद रहे कि ऑयन मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए 16 टेस्ट, 238 वनडे और 89 टी20 मैच खेले हैं।
Tags : क्रिकेट खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Jyada Chakke Lagane Wale Captain Kaun Hai