सबसे कम अवधि के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

(A) राजेंद्र मल लोढ़ा
(B) एस. राजेंद्र बाबू
(C) गोपाल बल्लव पटनायक
(D) कमल नारायण सिंह

Answer : कमल नारायण सिंह

Explanation : भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सबसे कम समय तक (मात्र 18 दिन) कार्य करने वाले न्यायाधीश न्यायमूर्ति कमल नारायण सिह थे। इनका कार्यकाल 25 नवंबर, 1991 से 12 दिसंबर, 1991 तक था। दूसरे स्थान पर न्यायमूर्ति एस. राजेंद्र बाबू (29 दिन) तथा तीसरे स्थान पर न्यायमूर्ति जीवी पटनायक (40 दिन) हैं। राजेंद्र मल लोढ़ा का कार्यकाल 27 अप्रैल, 2014 से 27 सितम्बर, 2014, एस. राजेन्द्र बाबू का कार्यकाल 2 मई, 2004 से 31 मई, 2004 तथा गोपाल बल्लव पटनायक का कार्यकाल 8 नवम्बर, 2002 से 18 दिसम्बर, 2002 तक था। बता दे कि सबसे अधिक अवधि के लिए भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ थे। जिनका कार्यकाल 22 फरवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985 तक था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Kam Avadhi Ke Liye Bharat Ke Mukhya Nyayadhish Kaun The