सबसे पहले किस प्रजामंडल की स्थापना हुई?

(A) मेवाड़ प्रजामंडल
(B) अलवर प्रजामंडल
(C) जयपुर प्रजामंडल
(D) प्रतापगढ़ प्रजामंडल

Answer : जयपुर प्रजामंडल

Explanation : सबसे पहले जयपुर प्रजामंडल की स्थापना वर्ष 1931 में हुई थी। जिसकी अध्यक्षता कर्पूरचंद्र पाटनी ने की, लेकिन तब यह मृतप्राय ही रहा। इसके बाद 1936-37 में चिरंजीलाल मिश्रा की अध्यक्षता में पुनर्गठित हुआ और 1938 ई. में जमनालाल बजाज अध्यक्ष बने। 1938 ई. में ही प्रथम अधिवेशन के साथ ही प्रजामंडल सक्रिय हुई थी। जिसके परिणामस्वरूप जयपुर रियासत के शासक को कई संवैधानिक सुधार मानने पड़े। राजस्थान प्रजामंंडलों के आंदोलन के कई सामाजिक प्रभाव हुए - जिसमें शिक्षा प्रसार का कार्य, आदिवासी उत्थान कार्य, बेगार एवं बलेठ प्रथा उन्मूलन का कार्य, सामाजिक सौहार्द्र एवं एकता की स्थापना, महिलाओं को आंदोलन से जोड़ना, दलितोत्थान का कार्य, सामाजिक सुधार कार्य आदि थे। वही प्रजामंडल आंदोलन के कई महत्व थे जिसमें राजनीतिक जागृति उत्पन्न करना, उत्तरदायी शासन की स्थापना, राष्ट्रीय चेतना का विकास, राष्ट्रीय आंदोलन को बल, देश को राजनीतिक एकता के सूत्र में बांधना, महिलाओं को राजनीतिक आंदोलन से जोड़ना, सामाजिक सुधार एवं रजनात्मक कार्य कर सामान्यजन को जोड़ना आदि थे।
Tags : जयपुर राजस्थान का इतिहास राजस्थान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Pehle Kis Prajamandal Ki Sthapna Hui