सदाबहार वन कहाँ पाए जाते हैं?

(A) उत्तरी अमेरिका
(B) भारत
(C) मलेशिया
(D) उपयुक्त सभी जगह

Answer : उपयुक्त सभी जगह

Explanation : सदाबहार वन उत्तरी अमेरिका, साइबेरिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, स्कैंडेनेविया, इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण अमेरिका, हिमालय और भारत और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पाए जाते हैं। वर्ष भर हरियाली से परिपूर्ण रहने के कारण ही इस प्रकार के वनों को 'सदा​बहार वन' सदाबहार वन (Evergreen Forests) के नाम से जाना जाता है। ये वन उन क्षेत्रों में पाये जाते हैं जहां तापमान अधिक (27 डिग्री सेल्सियस) तथा औसत वर्षा लगभग 200 सेमी. से अधिक होती है। वृक्षों की बहुरूपता, विविध प्रकार के वन्य प्राणी और दलदली भूमि इन वनों की मूलभूत विशेषताएं कही गई हैं। सागौन (Teak), साल, शीशम, खैर व महुआ तथा टीक के वृक्ष इस प्रकार के वनों में बहुतायत संख्या में पाये जाते हैं। ब्राजील में ऐसे वनों को 'सेल्वास' कहा जाता है। भारत में असम, त्रिपुरा, मणिपुर, पश्चिमी घाट, हिमालय की तराई, कर्नाटक के पश्चिमी भागों तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूहों में सदाबहार वन अपने अस्तित्व का भरपूर एहसास कराते हैं।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sadabahar Van Kaha Paye Jate Hain