सागवान वन किस राज्य में पाये जाते है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) झारखंड
(D) कर्नाटक

Answer : मध्य प्रदेश

Explanation : भारत में उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वाले वन बहुतायत में पाए जाते हैं। ये वन भारत के उन भागों में पाए जाते हैं जहां वर्षा 100 से 200 सेमी. तक होती है। ये वन गर्मी के प्रारम्भ में ही अपनी पत्तियां गिरा देते हैं। इसलिए इन्हें पतझड़ वाले या मानसूनी वन भी कहते है। ये वृक्ष अधिक लम्बे एवं सघन नहीं होते। इन वनों में साल, सागवान, शीशम, चंदन, आम, साखू, हरड़, बहेड़ा पाए जाते हैं। इस प्रकार के वनों का विस्तार हिमालय के गिरिपद, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में है। सम्पूर्ण सागवान क्षेत्र का 50% हिस्सा मध्य प्रदेश में पाया जाता है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sagwan Van Kis Rajya Mein Paye Jate Hai