सहिष्णुता, उदारता और करुणा के आधार पर किसने राजधर्म की स्थापना की?

(A) अशोक
(B) अकबर
(C) रणजीत सिंह
(D) शिवाजी

Answer : अशोक

Explanation : सम्राट अशोक ने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के आधार पर राजधर्म की स्थापना की थी। अशोक के शासन का आदर्श कल्याणकारी राज्य की स्थापना था। उसने अपने प्रथम पृथक शिलालेख में सभी मनुष्य मेरी संतान है, का आदर्श स्थापित किया। उसका धर्म करुणा व सहिष्णुता का पर्याय है। अकबर ने 1582 में विभिन्न धर्मों के सार संग्रह के रूप में ‘दीन-ए-इलाही’ की घोषणा की थी जो एकेश्वरवाद पर आधारित था। अशोक का जन्म 304 इसा पूर्व(B.C), पाटलिपुत्र (Patliputra) में हुआ था, जो अब पटना (Patna) में है। अशोक मौर्य सम्राट मौर्या राजवंश के दुसरे रजा बिन्दुसार तथा रानी धर्मा का पुत्र था। लंका की परम्परा के अनुसार बिंदुसार की 16 पटरानियाँ और 101 पुत्र थे। पुत्रों में केवल तीन के नाम ही उल्लेख हैं, वे हैं – सुसीम जो सबसे बड़ा था, अशोक और तिष्य।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sahishnuta Udarata Aur Karuna Ke Aadhar Par Kisne Raj Adharm Ki Sthapana Ki