साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2018 किसे मिला?

(A) पीटर हैंडके
(B) एम स्टैनली विटिंघम
(C) ओल्गा टोकार्कज़ुक
(D) अकीरा योशिनो

nobel-prize

Answer : ओल्गा टोकार्कज़ुक

Explanation : साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2018 पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कज़ुक को मिला। स्वीडिश एकेडमी ने इसकी घोषणा 10 अक्टूबर 2019 को की। लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता ओल्गा टोकारजुक को 2018 में उपन्यास फ्लाइट्स (जेनिफर क्रॉफ्ट द्वारा अनुवादित) के लिए बुकर प्राइज से नवाजा गया था। यह पुरस्कार जीतने वाली वह पोलैंड की पहली लेखिका हैं। उन्होंने वारसॉ विश्वविद्यालय से मनोवैज्ञानिक के तौर पर प्रशिक्षण लिया है और छोटी गद्य रचनाओं के साथ कविताओं, कई उपन्यासों, साथ ही अन्य पुस्तकों का संग्रह प्रकाशित किया। 'फ्लाइट्स' ने 2008 में, पोलैंड का शीर्ष साहित्यिक पुरस्कार नाइकी अवार्ड भी जीता।

बता दे कि वर्ष 2018 में नोबेल संस्थान की एक पूर्व सदस्या के पति फ्रांसीसी फोटोग्राफर ज्यां क्लाउड अर्नाल्ट पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। इसके बाद स्वीडन की अकादमी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से उसने 2018 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार नहीं देने की घोषणा की थी। हालांकि ये पहला मौका नहीं था। इससे पहले 1936 में भी पुरस्कार नहीं दिए गए थे। उस साल का पुरस्कार एक साल बाद इयुगेन ओ'नील को दिया गया था।

इसी के साथ इसी दिन साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2019 पीटर हैंडके को मिलने की घोषणा हुई। ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार, नाटककार और अनुवादक 76 वर्षीय पीटर ने कभी अपनी मां की खुदकुशी से प्रभावित होकर 'द सॉरो बियॉड ड्रीम्स' बुक की रचना की थी। वह एक फिल्म लेखक भी रहे हैं। उनकी एक फिल्म को 1978 के कान फेस्टिवल और 1980 के गोल्ड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Related Questions
Web Title : Sahitya Ka Nobel Puraskar 2018 Kise Mila