साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2019 किसे मिला?

(A) ओल्गा टोकार्कज़ुक
(B) एम स्टैनली विटिंघम
(C) अकीरा योशिनो
(D) पीटर हैंडके

nobel-prize

Answer : पीटर हैंडके

Explanation : साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2019 पीटर हैंडके को मिला। 2019 साहित्य के नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की घोषणा 10 अक्टूबर 2019 को की गई थी। ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार, नाटककार और अनुवादक 76 वर्षीय पीटर ने कभी अपनी मां की खुदकुशी से प्रभावित होकर 'द सॉरो बियॉड ड्रीम्स' बुक की रचना की थी। वह एक फिल्म लेखक भी रहे हैं। उनकी एक फिल्म को 1978 के कान फेस्टिवल और 1980 के गोल्ड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। नोबल पुरस्कार काफी प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। हर साल स्वीडिश एकेडमी की तरफ से 16 अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।

बता दे इसी साल 2018 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार भी पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कज़ुक को दिया गया। साल 2018 में नोबेल संस्थान की एक पूर्व सदस्या के पति फ्रांसीसी फोटोग्राफर ज्यां क्लाउड अर्नाल्ट पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। इसके बाद स्वीडन की अकादमी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से उसने 2018 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार नहीं देने की घोषणा की थी। हालांकि ये पहला मौका नहीं था। इससे पहले 1936 में भी पुरस्कार नहीं दिए गए थे। उस साल का पुरस्कार एक साल बाद इयुगेन ओ'नील को दिया गया था।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Related Questions
Web Title : Sahitya Ka Nobel Puraskar 2019 Kise Mila