साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 किसे दिया गया?

A) बेंजामिन लिस्ट
(B) डेविड मैकमिलन
(C) अब्दुलरज्जाक गुरनाह
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : अब्दुलरज्जाक गुरनाह

Explanation : साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 अब्दुलरज्जाक गुरनाह को दिया गया। ब्रिटेन में रह रहे तंजानिया के लेखक अब्दुलरज्जाक गुरनाह को साल 2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा 7 अक्टूबर 2021 को की गई। उन्हें यह पुरस्कार अपने मूल स्थान से विस्थापित लोगों और उस जगह पर पड़ने वाले प्रभाव को अपनी कृतियों के जरिये दर्शाने के लिए दिया गया है जहां विस्थापित अपना नया घर बसाते हैं। स्वीडिश अकादमी ने कहा कि यह पुरस्कार गुरनाह द्वारा उपनिवेशवाद के प्रभाव और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच फंसे शरणार्थियों के भविष्य के बारे में स्पष्ट और करुणामय चित्रण को मान्यता है।

गुरनाह हाल ही में यूनिवर्सिटी आफ केंट से उत्तर औपनिवेशिक साहित्य के प्रोफेसर पद से रिटायर हुए हैं और फिलहाल दक्षिणपूर्व इंग्लैंड में स्थित अपने घर में रहते हैं। वर्ष 1948 में जंजीबार में जन्मे गुरनाह एक शरणार्थी के रूप में 1968 में ब्रिटेन पहुंचे थे। वह 10 उपन्यास लिख चुके हैं जिनमें मेमोरी आफ डिपार्चर, पिलग्रिम्स वे, पैराडाइज, बाई द सी और डेजर्शन शामिल हैं। उनकी मूल भाषा स्वाहिली है, लेकिन वह अंग्रेजी में लिखते हैं। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह अफ्रीका में जन्मे छठे लेखक हैं। 1901 में स्थापना के बाद से इस पुरस्कार के विजेताओं में यूरोपीय और उत्तर अमेरिकी लेखकों का दबदबा रहा है।
Tags : नोबेल पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sahitya Ka Nobel Puraskar 2021 Kise Diya Gaya