समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?

(A) कमल
(B) हैंडपंप
(C) साइकिल
(D) हाथी

samajwadi party

Answer : साइकिल

Explanation : समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल है। समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश की प्रमुख पार्टी है। समाजवादी पार्टी राममनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह के आदर्शो में चलने में विश्वास रखती है। इसकी विचारधारा समाजवादी है। सपा की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को की। मुलायम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा को 224 सीटें मिली थीं। वही, मुलायम सिंह के नेतृत्व में सपा ने 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई थी। 15वीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई थी। वर्तमान में मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव इसके अध्यक्ष है। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।
Tags : राजनीतिक दल राजनीतिक पार्टियां
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Samajwadi Party Ka Chunav Chinh Kya Hai