समवर्ती सूची किस देश से लिया गया है?

(A) अमरीका
(B) कनाडा
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) ब्रिटेन

Answer : ऑस्ट्रेलिया

Explanation : समवर्ती सूची ऑस्ट्रेलिया से लिया गया है। समवर्ती सूची में सम्मिलित किये गए विषयों पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों कानून का निर्माण कर सकती है। केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कानून को राज्य सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से स्वीकार किया जाता है। समवर्ती सूची के अंतर्गत कुल 52 विषयों को सम्मिलित किया गया है जैसे–शिक्षा, दीवानी एवं फौजदारी मुकदमे, श्रम कल्याण, कारखाने, समाचार पत्र, वन, आर्थिक एवं सामाजिक नियोजन, प्रदूषण नियंत्रण, परिवार नियोजन, वांट माप इत्यादि। आपको बता दे कि भारतीय संविधान को एक संघीय संविधान कहा जाता है, अतः संविधान की सातवीं अनुसूची में केंद्र और राज्य की शक्तियों को स्पष्ट किया गया है। इस विभाजन में तीन सूचियों का निर्माण किया गया है, यह सूचियां इस प्रकार है- संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी समवर्ती सूची
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Samvarti Suchi Kis Desh Se Liya Gaya Hai