संविधान का कौन सा भाग कल्याणकारी राज्य का आदर्श घोषित करता है?

(A) राज्य के नीति-निदेशक तत्व
(B) मूल अधिकार
(C) उद्देशिका
(D) सातवीं अनुसूची

Answer : राज्य के नीति-निदेशक तत्व

Explanation : भारतीय संविधान का राज्य के नीति-निदेशक तत्व वाला भाग कल्याणकारी राज्य का आदर्श घोषित करता है। कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य सामाजिक व आर्थिक प्रजातंत्र की स्थापना करना होता है अर्थात् सामाजिक व आर्थिक प्रजातंत्र की स्थापना के उद्देश्य से ही संविधान में नीति-निदेशक तत्वों को शामिल किया गया है। राज्य के नीति-निदेशक तत्वों का वर्णन संविधान के भाग-4 में अनुच्छेद-36 से 51 तक किया गया है। इन्हें न्यायालय द्वारा लागू नहीं कराया जा सकता अर्थात् इन्हें वैधानिक शक्ति प्राप्त नहीं है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Samvidhan Ka Kaun Sa Bhag Kalyankari Rajya Ka Adarsh Ghoshit Karta Hai