सांची का स्तूप किस शासक ने बनवाया था?
(A) बिम्बिसार
(B) अशोक
(C) हर्षवर्धन
(D) पुष्यमित्रा
Explanation : सांची का स्तूप सम्राट अशोक शासक ने बनवाया था। अशोक के शासनकाल की सबसे महत्वपूर्ण घटना राज्याभिषेक के आठवें वर्ष 261 ई.पू. में कलिंग युद्ध था, उस समय कलिंग पर संभवतः नन्दराज का शासन था। कलिंग की राजधानी धौली या तोसली बनाई गई थी। प्रारम्भ में अशोक ब्राह्मण धर्म में विश्वास करता था। कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार अशोक के इष्टदेव शिव थे। बाद में वह बौद्ध भिक्षु मोग्गलिपुत्ततिस्स के प्रभाव में आ गया। सारनाथ, सांची तथा कौशाम्बी के लघु शिलालेखों व स्तूपों का निर्माण अशोक को बौद्ध धर्म के रक्षक के रूप में प्रदर्शित करते हैं।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक इतिहास, इतिहास प्रश्नोत्तरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams