संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कौन है?

(A) अरविंद सक्सेना
(B) प्रो. प्रदीप कुमार जोशी
(C) प्रो. डेविड आर. सिम्लिह
(D) प्रो. (डॉ) प्रदीप कुमार जोशी

upsc

Answer : प्रो. प्रदीप कुमार जोशी

Explanation : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के वर्तमान अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी है। उन्हें 7 अगस्त 2020 को यूपीएससी का अध्यक्ष नया नियुक्त किया गया। जोशी अभी तक आयोग के सदस्य थे। उन्होंने अरविंद सक्सेना का स्थान ग्रहण किया, जिनका उसी ​दिन ही कार्यकाल समाप्त हुआ। यूपीएससी के अध्यक्ष के तौर पर जोशी का कार्यकाल 12 मई 2021 तक होगा। यूपीएससी भारत के नौकरशाहों एवं राजनयिकों समेत अहम पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है।

छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष रहे जोशी मई 2015 में यूपीएससी के सदस्य बने थे। जोशी को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यूपीएससी में अब एक सदस्य का पद रिक्त हो गया है। वर्तमान में यूपीएससी के भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल एएस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टीसीए आनंद और राजीव नयन चौबे अन्य सदस्य हैं।

आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा समेत अहम सेवाओं के लिए तीन चरणों में वार्षिक सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराता है। जिनमें प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू शामिल हैं।
Tags : प्रमुख पदाधिकारी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sangh Lok Seva Aayog Ke Adhyaksh Kaun Hai