संघ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन है?

(A) सर रोस बार्कर
(B) अरविंद सक्सेना
(C) आर. एन. बनर्जी
(D) एच. के. कृपलानी

upsc

Answer : एच. के. कृपलानी (H.K. Kripalani)

Explanation : संघ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष एच. के. कृपलानी (H.K. Kripalani) है। जिनका कार्यकाल 1 अप्रैल 1947 से 13 जनवरी 1949 तक रहा। जबकि स्वतंत्रता से पूर्व 1923 में फर्नहमली कमीशन की सिफारिश पर 1926 में सर रोस बार्कर प्रथम अध्यक्ष बने। वह इस पद पर अक्टूबर 1926 से अगस्त 1932 तक रहे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इससे पहले फेडरल लोक सेवा आयोग (FPSC) कहलाता था। संघ लोक सेवा आयोग भारत की केंद्रीय भर्ती की एजेंसी है। यह एक संवैधानिक संस्था (Constitutional Body) है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315(1) के अनुसार संघ के लिए एक लोक सेवा आयोग और प्रत्येक राज्य के लिए लोक सेवा आयोग होता है। अनुच्छेद 315(2) में यह प्रावधान है कि दो या दो से अधिक राज्य मिलकर एक संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग रख सकते हैं। अनुच्छेद 315(5) के अनुसार राष्ट्रपति के अनुमोदन से संघ लोक सेवा आयोग भी किसी राज्य के राज्यपाल के अनुरोध पर, राज्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sangh Lok Sewa Aayog Ke Pratham Adhyaksh