संघ मोलस्का के उदाहरण क्या है?

(A) ओक्टोपस
(B) पर्ल ओयस्टर
(C) पाइला
(D) उपयुक्त सभी

Answer : उपयुक्त सभी

Explanation : संघ मोलस्का के उदाहरण हैं– ओक्टोपस; जिसे दैत्य मछली (Devil fish) कहते हैं। पाइला, इसे एपल स्नैल कहते हैं। पर्ल ओयस्टर, यह मोती का निर्माण करती है जो कैल्सियम कार्बोनेट का बना होता है। सीपी, इसे कौड़ी कहते हैं। संघ मोलस्का (Mollusca) का शरीर सिर, अंतरांग व पाद में विभाजित होता है। शरीर पर कैल्सियम कार्बोनेट का कवच पाया जाता है। कुछ प्राणियों के रक्त में हीमोसाइनिन वर्णक पाया जाता है, इस कारण रक्त नीले रंग का होता है। श्वसन गिल्स या टिनीडिया द्वारा होता है। उत्सर्जन वृक्क या मेटानेफ्रीडिया या बोजेनस के अंग या केबर की ग्रंथि द्वारा होता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sangh Molaska Ke Udaharan Kya Hai