सांकेतिक मुद्रा की योजना किसने लागू की थी?

(A) शेख जमालुद्दीन
(B) बलवन
(C) मुहम्मद बिन तुगलक
(D) अकबर

Answer : मुहम्मद बिन तुगलक

Explanation : सांकेतिक मुद्रा की योजना मुहम्मद बिन तुगलक ने लागू की थी। उसका शासनकाल क्रांतिकारी योजनाओं के लिए जाना जाता है। जिसमें उसकी प्रमुख योजना मुद्रा व्यवस्था से संबंधित थी। सुल्तान ने तांबे तथा इससे मिश्रित कांसे के सिक्के जारी किए, जिसका मूल्य तत्कालीन जारी चांदी और सोने के ​सिक्के के बराबर था। जिसे सांकेतिक मुद्रा कहा गया। ऐसा प्रयोग करने वाला मुहम्मद बिन तुगलक भारत का पहला सुल्तान था। यह योजना बाजार में अव्यवस्था उत्पन्न होने के कारण असफल रही। दरअसल मुहम्मद बिन तुगलक ने यह महसूस किया कि सिक्के जारी करने वाले लोग पूरी तरह से उसके नियंत्रण में रहने चाहिए। सुल्तान के इस निर्णय से उसके राज्य में सभी लोग तांबे का नकली सिक्का बनाना शुरू कर दिए और अंततः सिक्के का मूल्य गिरना शुरू हो गया। सिक्के के मूल्य के गिरने से सरकार और भी गरीब हो गयी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sanketik Mudra Ki Yojana Kisne Lagu Ki Thi