संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन सी भाषा शामिल नहीं है?

(A) अंग्रेज़ी
(B) संस्कृत
(C) उर्दू
(D) नेपाली

Answer : अंग्रेज़ी

Explanation : भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 प्रादेशिक भाषाओं का उल्लेख है। इस सूची में मूल रूप से 14 भाषाओं को स्थान दिया गया था परंतु 8 अन्य भाषाओं को बाद में इस सूची में जोड़ा गया। इसमें सिंधी भाषा को वर्ष 1967 में संविधान के 21वें संशोधन अधिनियम और कोंकणी, मणिपुरी तथा नेपाली भाषा को वर्ष 1992 में 71वें संशोधन; जबकि बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषा को वर्ष 2003 में संविधान के 92वें संशोधन से इस सूची में जोड़ा गया। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं हैं- 1. असमिया 2. उड़िया 3. उर्दू 4. कन्नड़ 5. कश्मीरी 6. कोंकणी 7. गुजराती 8. डोगरी 9. तमिल 10. तेलुगू 11. नेपाली 12. पंजाबी 13. बांग्ला 14. बोड़ो 15. मणिपुरी 16. मराठी 17. मलयालम 18. मैथिली 19. संथाली 20. संस्कृत 21. सिंधी और 22. हिंदी।
Related Questions
Web Title : Sanvidhan Ki Aathvin Anusuchi Mein Kaun Si Bhasha Shamil Nahi Hai