संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव कौन थे?

(A) ट्रीगवी ली
(B) एंटोनियो गुटेरेश
(C) कोफ़ी अन्नान
(D) ग्लेडविन जेब

uno

Answer : ट्रीगवी ली (Trygve Lie)

Explanation : संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव ट्रीगवी ली थे। जिन्होंने 2 फ़रवरी 1946 से 10 नवम्बर 1952 तक पदभार संभाला। ट्रीगवी हल्ब्दन ली 1940 से 1945 तक नॉर्वे के विदेश मंत्री रहे। सोवियत संघ से लगातार अनबन के कारण इन्होंने 1952 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। याद रखे अक्टूबर 1945 से फरवरी 1946 तक ग्लेडविन जेब संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक महासचिव रह चुके है।

प्रथम विश्वयुद्ध के बाद विवादों या झगड़ों के निपटारे के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन लीग ऑफ नेशंस या राष्ट्र संघ की स्थापना 10 जनवरी, 1920 को हुई। राष्ट्र संघ की स्थापना होने के पश्चात् भी द्वितीय विश्वयुद्ध को रोका नहीं जा सका। इस युद्ध के पश्चात् विश्व में शांति की स्थापना हेतु एक नए संगठन, संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation, UNO) की संकल्पना की गई। इस संघ को मूर्त रूप देने में ब्रिटेन के सेंट जेम्स पैलेस में की गई घोषणा (12 जून, 1941), अटलांटिक चार्टर (14 अगस्त, 1941) संयुक्त राष्ट्र घोषणा (1 जनवरी, 1942), मॉस्को घोषणा (30 अक्टूबर, 1943), तेहरान सम्मेलन (1 दिसंबर, 1943), डम्बर्टन ओक्स सम्मेलन (वाशिंगटन डी सी अक्टूबर, 1944) और याल्टा सम्मेलन (क्रिमिया, 1945) का महत्त्वपूर्ण योगदान है। 26 जून, 1945 को सेनफ्रांसिस्को में संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर पर 50 देशों ने हस्ताक्षर किए, परन्तु पोलैंड ने 15 अक्टूबर को हस्ताक्षर किए। इस तरह संयुक्त राष्ट्र संघ में 51 मूल संस्थापक सदस्य हैं।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sanyukt Rashtra Ke Pratham Mahasachiv Kaun The