सारनाथ में अपना प्रथम प्रवचन किसने दिया था?
(A) महावीर
(B) शंकराचार्य
(C) महात्मा बुद्ध
(D) गुरु नानक
Question Asked : UPPCS (Pre) GS 1993
Explanation : सारनाथ में अपना प्रथम प्रवचन महात्मा बुद्ध ने दिया था। बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था। पालन-पोषण मौसी प्रजापति गौतमी ने किया था। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इन्होंने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग (महाभिनिष्क्रमण) दिया। बैसाख पूर्णिमा के दिन इन्हें समबोधि प्राप्त हुआ था। बुद्ध ने पहला उपदेश ऋषिपत्तनम् (सारनाथ) में दिया है। इसे धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है। कुशीनगर में इनकी मृत्यु हो गई इसे महापरिनिर्वाण कहा गया है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams