सर्वोच्च ग़ैर सैनिक वीरता पुरस्कार पदक कौन सा है?

(A) परमवीर चक्र
(B) अशोक चक्र
(C) महावीर चक्र
(D) वीर चक्र

Answer : अशोक चक्र

Explanation : सर्वोच्च ग़ैर सैनिक वीरता पुरस्कार पदक अशोक चक्र है। 4 जनवरी, 1952 को स्थापित यह देश का सर्वोच्च शक्तिशाली शौर्य पुरस्कार है किंतु इसे 15 अगस्त, 1947 से प्रभावी माना गया। यह पुरस्कार तीनों सेनाओं, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, अन्य पुलिस बलों अथवा आम नागरिकों को भी दिया जा सकता है। यह पुरस्कार शौर्य प्रदर्शन में उल्लेखनीय भूमिका निबाहने वाले बहादुरकर्मी को प्रदान किया जाता है। इसमें अलंकरण ही प्रदान किया जाता है। वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के कुलग्राम जिले के 38 वर्षीय नजीर अहमद को (मरणोपरांत) अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
Tags : अशोक चक्र पुरस्कार और सम्मान वीरता पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sarvoch Gair Sainik Veerta Puraskar Padak Kaun Sa Hai