सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए राष्ट्रपति कौन थे?

(A) एस. राधाकृष्णन
(B) वी.वी. गिरि
(C) नीलम संजीव रेड्डी
(D) ज्ञानी जैल सिंह

Answer : नीलम संजीव रेड्डी

Explanation : सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे। वह देश के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 1977 में निर्विरोध चुना गया था और 1977 से 1982 तक कार्यकाल संभाला। सर्वाधिक रोमांचकारी चुनाव श्री वी.वी. गिरि का था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के बावजूद उसके उम्मीदवार को हराया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद एकमात्र व्यक्ति थे जो दो बार राष्ट्रपति चुने गए। 1987 का चुनाव भी राजनीतिक क्षेत्र में सर्वाधिक हलचल पैदा करने वाला था। तब श्री वेंकटरमन तथा न्यायाधीश कृष्ण अय्यर के अलावा एक तीसरा वैध उम्मीदवार भी था। नीलम संजीव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृषक परिवार में हुआ था। वे अक्टूबर 1956 मे आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनें। जिसके बाद 1959 से 1962 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में से कार्य किया। निमोनिया के कारण 1 जून 1996 को इनका निधन हो गया।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी राष्ट्रपति
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sarvsammati Se Nirvachit Huye Rashtrapati Kaun The