सत्यमेव जयते का नारा किसने दिया था?
(A) महात्मा गाँधी
(B) श्यामलाल गुप्ता
(C) पंडित मदन मोहन मालवीय
(D) लाल बहादुरशास्त्री
Question Asked : SSC CPO SI 2003
Answer : पंडित मदन मोहन मालवीय
Explanation : सत्यमेव जयते का नारा पंडित मदन मोहन मालवीय ने दिया था। भारत के राष्ट्रीय आदर्श वाक्य 'सत्यमेव जयते' (सच की जीत होती है) को लोकप्रिय बनाने का श्रेय उनको ही जाता है। उन्होंने इसका इस्तेमाल साल 1918 में किया था। 'सत्यमेव जयते' हजारों साल पहली लिखे गए उपनिषदों का एक मंत्र है। 'सत्यमेव जयते' मूलतः मुण्डक-उपनिषद का सर्वज्ञात मंत्र 3.1.6 है। सत्यमेव जयते अर्थात् सत्य की हमेशा विजय होती है। यह भारत का राष्ट्रीय वाक्य है। जिसे सारनाथ के स्तूप से लिया गया है। वहां यह वाक्य मुण्डकोपनिषद से लिया गया है। यह भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे देवनागरी लिपि में अंकित है। यह प्रतीक उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट सारनाथ में 250 ई.पू. में सम्राट अशोक द्वारा बनवाये गए सिंह स्तम्भ के शिखर से लिया गया है, लेकिन उसमें यह आदर्श वाक्य नहीं है।
पूर्ण मंत्र इस प्रकार है:
सत्यमेव जयते नानृतम सत्येन पंथा विततो देवयानः।
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यत्र तत् सत्यस्य परमम् निधानम्॥
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, PSC, Bank, SSC, Railway, TET