सऊदी अरब की जेलों में कितने भारतीय बंद है?

(A) 580 भारतीय कैदी
(B) 1212 भारतीय कैदी
(C) 1811 भारतीय कैदी
(D) 8189 भारतीय कैदी

Answer : 1811 भारतीय कैदी

सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1811 भारतीय कैदी बंद है। जबकि विदेशों में 31 मई 2019 तक कुल 8189 भारतीय कैदी बंद है, इनमें विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 19 जुलाई 2019 को यह जानकारी राज्यसभा में दी। इसमें सबसे अधिक संख्या सऊदी अरब की जेलों में ही है। संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 1392 भारतीय और नेपाल की जेलों में 1160 भारतीय बंद हैं। विदेश राज्य मंत्री के अनुसार, पाकिस्तान की जेलों में 48 भारतीय कैदियों के बंद होने की खबर है। उन्होंने बताया ‘‘कई देशों में कड़े निजता कानूनों के कारण स्थानीय प्राधिकारी कैदियों के बारे में जानकारी तब तक साझा नहीं करते जब तक संबंधित व्यक्ति इस तरह की जानकारी के खुलासे की सहमति नहीं देता। यहां तक की जानकारी साझा करने वाले देश भी आम तौर पर बंदी बनाए गए विदेशियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं देते।’’मुरलीधरन ने बताया कि 2016 से अब तक खाड़ी क्षेत्र के देशों में कुल 3087 भारतीय नागरिकों को क्षमादान दिया गया है या उनकी सजा बदल दी गई है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी रोचक प्रश्नोत्तर सऊदी अरब
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Saudi Arab Ki Jelo Me Kitne Bhartiya Band Hai