सविनय अवज्ञा आंदोलन किसने चलाया?

(A) जवाहर लाल नेहरू
(B) राजेन्द्र प्रसाद
(C) लाल बहादुर शास्त्री
(D) महात्मा गांधी

Answer : महात्मा गांधी

Explanation : सविनय अवज्ञा आंदोलन महात्मा गांधी ने चलाया था। गांधी जी ने 12 मार्च 1930 ई. को अपने 78 चुने हुए अनुयायियों के साथ साबरमती आश्रम (अहमदाबाद) से अपना ऐतिहासिक दांडी (नौसारी जिला गुजरात) मार्च प्रारंभ किया। 5 अप्रैल 1930 ई. को, 241 मील लंबी पदयात्रा के बाद दांडी पहुंचे और 6 अप्रैल 1930 ई. को दांडी में नमक बनाकर नमक कानून तोड़ा। इसके बाद संपूर्ण देश में सविनय अवज्ञा आंदोलन व्यापक रूप से फैल गया।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Savinay Avagya Andolan Kisne Chalaya