सेना खेल संस्थान का नया नाम क्या है?

(A) नीरज सेना खेल संस्थान
(B) मीराबाई चानू सेना खेल संस्थान
(C) नीरज चोपड़ा सेना खेल संस्थान
(D) भाविना बेन पटेल सेना खेल संस्थान

Answer : नीरज चोपड़ा सेना खेल संस्थान

Explanation : सेना खेल संस्थान का नया नाम 'नीरज चोपड़ा सेना खेल संस्थान' किया गया है। भारतीय सेना ने 27 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सूबेदार नीरज चोपड़ा को उनके सम्मान में पुणे कैंट के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में एक स्टेडियम का नामकरण कर सम्मानित किया है। नीरज चोपड़ा स्टेडियम, आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई), पुणे कैंट का अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 अगस्त 2021 को भारत के चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी की उपस्थिति में किया। राजनाथ ने चोपड़ा को एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बनने के लिए भी सम्मानित किया।

भारतीय सेना का खेलों से अटूट संबंध रहा है। मेजर ध्यानचंद से लेकर सूबेदार नीरज चोपड़ा तक, कई लोगों ने भारतीय खेलों के इतिहास में अपना नाम रोशन किया है। भारतीय सेना द्वारा 2001 में शुरू किए गए 'मिशन ओलंपिक' कार्यक्रम का उद्देश्य ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने के इरादे से खेल के स्तर को ऊपर उठाना है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sena Khel Sansthan Ka Naya Naam Kya Hai