शांति का नोबेल पुरस्कार 2019 किसे मिला?

(A) ग्रेटा थुनबर्ग
(B) ओल्गा टोकार्कज़ुक
(C) अबी अहमद अली
(D) एंजेला मर्केल

nobel-prize

Answer : अबी अहमद अली

Explanation : शांति का नोबेल पुरस्कार 2019 इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को मिला। अली को अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के उनके प्रयासों, खासतौर से पड़ोसी मुल्क इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को हल करने को लेकर उनकी निर्णायक पहल के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजे जाने का घोषणा 11 अक्टूबर 2019 को हुई। 43 साल के अबी अहमद को इथोपिया का 'नेल्सन मंडेला' भी कहा जाता है। इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला देश है और पूर्वी अफ्रीका का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। बता दे कि 1901 से अब तक नोबेल शांति पुरस्कार 99 व्यक्तियों और 24 संगठनों को दिए जा चुके हैं। नोबेल से जुड़े पुरस्कारों का ऐलान स्टॉकहोम में होता है जबकि शांति पुरस्कार की घोषणा नार्वे की राजधानी ओस्लो में की जाती है।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Related Questions
Web Title : Shanti Ka Nobel Puraskar 2019 Kise Mila