शार्क मछली की लंबाई कितनी होती है?
(A) 10.8-11.4 मीटर तक
(B) 5.8-6.4 मीटर तक
(C) 8.8-9.4 मीटर तक
(D) 9.8-10.4 मीटर तक
Explanation : शार्क मछली की लंबाई 5.8-6.4 मीटर तक होती है। यह संसार के सभी समुद्रों में पाई जाती हैं और समुद्री जानवरों में सबसे ज़्यादा होशियार भी होती है। ग्रेट व्हाइट शार्क 15 वर्ष की युवा अवस्था में पूर्ण विकसित होकर लगभग 20 फीट से अधिक हो जाती है। टाइगर शार्क युवा अवस्था में लगभग 16 फीट की हो जाती है। शार्क की नाक बहुत तेज होती है। वह कई सौ मीटर दूर पड़े किसी घायल जानवर या अन्य कोई दूसरे खाने की चीज़ का सूँघ कर पता लगा लेती है। शार्क की त्वचा कोमल नहीं होती है। इसे छूने पर बिलकुल सैंड पेपर पर हाथ लगाने का अहसास होता है। यह छोटे-छोटे दाँतनुमा आकृतियों से ढँकी रहती है। शार्क मछलियाँ क्रियाशील तथा मछलियों को खाने वाली होती हैं और सामान्यत: नीले या हरे रंग की होती हैं। शार्क का शरीर बहुत लम्बा होता है जो शल्कों से ढका रहता है। इन शल्कों को प्लेक्वायड कहते हैं। इनकी त्वचा चिकनी होती है। त्वचा के नीचे वसा (चर्बी) की मोटी परत होती है। इन दोनों को ही आक्रामक और घातक प्रजातियों में रखा जाता है। ज़्यादातर शार्क मनुष्यों से डरती हैं और उन्हें देख कर दूर चली जाती हैं।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams