शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

(A) जापान
(B) रूस
(C) भारत
(D) अमेरिका

Answer : भारत

Explanation : शतरंज ओलिंपियाड 2022 की मेजबानी भारत देश करेगा। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष आर्केडी ड्वोर्कोविच ने 1 अप्रैल 2022 को चेन्नई में होने वाले फिडे शतरंज ओलिंपियाड 2022 आयोजन के लिए आधिकारिक तौर पर भारत को मेजबानी के अधिकार सौंपे थे। भारत ने साल 2022 की शुरुआत में इस वैश्विक इवेंट की मेजबानी का अधिकार हासिल किया था। चेन्नई में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले शतरंज ओलिंपियाड के इतर फिडे कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा।

वर्ष 1927 से आयोजित हो रहा विश्व शतरंज ओलिंपियाड भारत में पहली बार तथा एशिया में 30 साल बाद आयोजित होगा। शतरंज ओलिंपियाड में 180 से अधिक देशों के लगभग 2000 प्रतिभागी खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। बता दे कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआइसीएफ) के अध्यक्ष डा. संजय कपूर है।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shatranj Olympiad 2022 Ki Mejabani Kaun Sa Desh Karega