शिक्षा को किस सूची में रखा गया है?
(A) संघ सूची
(B) राज्य या प्रान्तीय सूची
(C) समवर्ती सूची
(D) राज्य सूची
Question Asked : UIPPCS (Mains) 2016
Answer : समवर्ती सूची (Concurrent List)
Explanation : शिक्षा को समवर्ती सूची में रखा गया है। शुरू में शिक्षा प्रान्तीय या राज्य सूची में थी। वर्ष 1976 में 42वें संविधान संसोधन द्वारा शिक्षा को समवर्ती सूची में शामिल किया गया। तभी से शिक्षा की व्यवस्था करना केंद्र और प्रांतीय सरकारो दोनों की जिम्मेदारी है। आपको बता दे कि समवर्ती सूची में उन विषयों को सम्मिलित किया गया है, जिस पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों कानून का निर्माण कर सकती है। दोनों सरकारों द्वारा बनाये गए कानून में गतिरोध उत्पन्न होने पर केंद्र सरकार के क़ानून को मान्यता प्रदान की गयी है, केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कानून को लागू करते ही राज्य सरकार का कानून स्वतः ही समाप्त मान लिया जाता है, इसके लिए किसी भी प्रकार की अधिसूचना जारी नहीं की जाती है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams