शिराज-ए-हिंद नाम से प्रसिद्ध स्थल कौन सा है?

(A) जौनपुर
(B) सहारनपुर
(C) शाहजहांपुर
(D) लखनऊ

Question Asked : UP GIC Lecture Exam 2021

Answer : जौनपुर

Explanation : शिराज-ए-हिंद नाम से प्रसिद्ध स्थल जौनपुर है। शर्की शासनकाल के दौरान जौनपुर शर्कियों की राजधानी बन गयी थी। उन्होंने किले के भीतर और शहर में चारों ओर सैकड़ों मस्जिदों और मदरसों का निर्माण किया। शहर की स्थापना 14वीं शताब्दी में फिरोज शाह तुगलक ने अपने चचेरे भाई मुहम्मद बिन तुगलक की याद में की थी जिसका वास्तविक नाम जौना खां था। इसी कारण इस शहर का नाम जौनपुर रखा गया। 1394 के आसपास मलिक सरवर ने जौनपुर को शर्की साम्राज्य के रूप में स्थापित किया। शर्की शासक कला प्रेमी थे। उनके काल में यहां अनेक मकबरों, मस्जिदों और मदरसों का निर्माण किया गया। यह शहर मुस्लिम संस्कृति और शिक्षा के केन्द्र के रूप में भी जाना जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shiraz E Hind Naam Se Prasiddh Sthal Kaun Sa Hai