शिवसमुद्रम जलप्रपात कहाँ स्थित है?

(A) कावेरी नदी पर
(B) कृष्णा नदी पर
(C) गोदावरी नदी पर
(D) महानदी नदी पर

Answer : कावेरी नदी पर

Explanation : कावेरी नदी पर शिव समुद्रम (100 मी. ऊंचा) प्रताप है, जो जल—विद्युत उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र व कर्नाटक की सीमा पर शरावती नदी पर जोग प्रपात (गरसोपा) है, जिसकी ऊंचाई लगभग 250 मी. है। नीलगिरि पहाड़ियों में पायकारा पदी पर पायकारा प्रपात भी जल-विद्युत उत्पादन के लिए उपयोगी है। नर्मदा नदी पर जबलपुर के निकट सुंदर धुंआधार प्रताप, मंधार व पुनासा प्रपात उल्लेखनीय है। बेलगांव में गोगक नदी पर गोकक प्रपात है तथा महाबलेश्वर के निकट येत्रा प्रपात है। विन्ध्याचल पर्वत पर दक्षिण टोंस नदी द्वारा निर्मित अनेक प्रपातों में 110 मी. ऊंचे बिहार प्रपात उल्लेखनीय है। भारत के अधिकांश जल-प्रपात दक्षिणी भारत में पाये जाते हैं।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shivasamudram Jalprapat Kahan Sthit Hai