शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति कितनी है?

How much is Shivraj Singh Chauhan net worth

(A) 5.27 करोड़ रुपए
(B) 6.27 करोड़ रुपए
(C) 6.72 करोड़ रुपए
(D) 7.27 करोड़ रुपए

shivraj-singh-chouhan

Answer : 6.27 करोड़ रुपए की संपत्ति

शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति 6.27 करोड़ रुपए है। वह करोड़पति मुख्यमंत्री की लिस्ट में 14वें नंबर पर है। राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉ‌र्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार 81 फीसद मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 177.48 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ करोड़पतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। चंद्रबाबू नायडू के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू सबसे धनी सीएम हैं। उनकी संपत्ति 129.57 करोड़ रुपए है। तीसरे स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। उनकी संपत्ति 48.31 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपए है। सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री त्रिपुरा के मणिक सरकार हैं। उनकी संपत्ति मात्र 27 लाख रुपए है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shivraj Singh Chauhan Ki Sampatti Kitni Hai