शुष्क कृषि का क्या अर्थ है?

(A) वार्षिक वर्षा 100 सेमी से कम
(B) वार्षिक वर्षा 85 सेमी से कम
(C) वार्षिक वर्षा 80 सेमी से कम
(D) वार्षिक वर्षा 75 सेमी से कम

Question Asked : UPSC NDA/NA Exam 2020

Answer : वार्षिक वर्षा 75 सेमी से कम

Explanation : शुष्क कृषि (Dryland farming) का अर्थ है– जहाँ वार्षिक वर्षा 75 सेमी से कम होती है। इसके अंतर्गत उपलब्ध सीमित नमी को संचित करके बिना सिंचाई के ही फसलें उगायी जाती हैं। वर्षा की कमी के कारण मिट्टी की नमी को बनाये रखने तथा उसे बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसके लिए गहरी जुताई की जाती है और वाष्पीकरण को रोकने का प्रयत्न किया जाता है। भारत के प्रायद्वीपीय पठार के वृष्टि छाया प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक के पठारी भाग, तेलंगाना व रायलसीमा तथा तमिलनाडु में शुष्क कृषि क्षेत्र की सतत् पेटी मौजूद है। इस खेती में फसलों के लिए वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। शुष्क कृषि प्रदेशों में ही देश का लगभग 85% दालों का उत्पादन होता है तथा 75% तिलहन, 80% मक्का तथा 95% मक्का का उत्पादन होता है। इस खेती में गहरी जुताई कर नमी को बनाए रखने का प्रयास किया जाता है।
Tags : शुष्क कृषि
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shushk Krishi Ka Kya Arth Hai