सिक्किम भारत का राज्य किस संविधान संशोधन से बना?

UPSC - NDA & NA Exam (II) 2018

(A) 36वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1975
(B) 7वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1956
(C) 35 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1974
(D) 5वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1955

Answer : 36वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1975

सिक्किम भारत का राज्य 36वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1975 से बना। सिक्किम राज्य में जनमत संग्रह के पश्चात् बड़ी संख्या में लोग भारत संघ में सम्मिलित होने के पक्ष में थे। राज्य के मन्त्रिपरिषद् की ओर से सिक्किम के मुख्यमन्त्री ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि वह जनमत संग्रह के परिणाम को क्रियान्वित करे। जिसके परिणामस्वरूप भारतीय संसद ने 36वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1975 में पारित किया, जिसके तहत सिक्किम को भारत संघ में राज्य के रूप में प्रवेश दिया गया।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी संविधान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sikkim Bharat Ka Rajya Kis Samvidhan Sanshodhan Se Bana