सिक्किम में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) अलकनंदा नदी
(B) रंगित नदी
(C) महानदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : रंगित नदी

Explanation : सिक्किम में तिस्ता और रंगित नदियां बहती हैं। तिस्ता यहां प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी है। यह उत्तर में सो—ल्हामो झील से निकलती हैं रंगित, तिस्ता की मुख्य सहायक नदी है। इसका उद्गम रथोंग ग्लेशियर से होता है। यह सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल की सीमा पर तिस्ता में मिलती हैं। इसके अलावा यहां कई झील मौजूद है जिसमें प्रमुख गुरुडोगमार झील, सो—ल्हामो झील, शोमगो झील, कथोक झील, खेचोपलरी झील इत्यादि हैं। भारत को नदियों के देश कहां जाता है। यहां मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ यानि अपवाह तंत्र हैं– उत्तरी भारत में सिंधु, मध्य भारत में गंगा, उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है। प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा कावेरी महानदी आदी नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं। भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sikkim Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai