सर जॉन मार्शल (Sir John Hubert Marshall) कौन थे?

(A) वैज्ञानिक
(B) पुरातत्वशास्त्री
(C) गर्वनर
(D) वायसराय

Answer : पुरातत्वशास्त्री

Explanation : सर जॉन मार्शल ((Sir John Hubert Marshall)) एक पुरातत्वशास्त्री थे। वह 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक रहे थे। हड़प्पा संस्कृति का महत्वपूर्ण स्थल मोहनजोदड़ों पाकिस्तान के सिंध प्राप्त के लरकाना जिले में स्थित है। सर्वप्रथम यहां 1921-22 ई. में में दो प्रसिद्ध पुरातत्वशास्त्रियों राखालदास बनर्जी तथा दयाराम साहनी ने हड़प्पा तथा मोहन जोदड़ों के प्राचीन स्थलों से पुरावस्तुएं प्राप्त करके यह सिद्ध कर दिया कि परस्पर 483 किमी की दूरी पर बसे हुए ये दोनों ही नगर कभी एक ही सभ्यता के देा केंद्र थे। पिग्गट महोदय ने इन्हें 'एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वा राजधानियां कहा है। साहनी तथा बनर्जी के पश्चात् माधव स्वरूप वत्स ने क्रमश: मोहनजोदड़ों तथा हड़प्पा में कई वर्षों तक उत्खनन कराकर महत्वपूर्ण सामग्रियां प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य विद्वानों मार्टीमर ह्रीलर, के एन दीक्षित, अर्नेस्ट मैके, एन जी मजूमदार, आरेल स्टीन आदि ने भी इस सभ्यता की खोज मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस पूरी सभ्यता को​ 'सिंधु नदी घाटी की सभ्यता अथवा इसके मुख्य स्थल हड़प्पा के नाम पर 'हड़प्पा की सभ्यता' कहा जाता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sir John Marshall Kon The