सितार का आविष्कार किसने किया था?

(A) मुश्ताक अली खां
(B) पं. रविशंकर
(C) अमीर खुसरो
(D) पंडित ओंकार नाथ ठाकुर

Answer : अमीर खुसरो ने

Explanation : सितार का आविष्कार अमीर खुसरो ने किया था। सितार के आविष्कार के संबंध में विद्वानों की अनेक धारणाऐं विद्यमान हैं। कुछ विद्वानों के मतानुसार सितार ईरानी अथवा पर्शियन वाद्य है जो मुसलमानों के आगमन के साथ भारत में आया। कुछ विद्वानों का मत है कि सितार अमीर खुसरो की देन हैं। अन्य विद्वानों का मत है कि सितार प्राचीन तंत्री वाद्य का ही नवीनतम रूप है। पंडित ओंकार नाथ ठाकुर ने महाराष्ट्र में प्रचलित सितार को सतार कहने की प्रथा का आश्रय लेकर इस शब्द की व्युत्पत्ति सप्ततंत्री से मानी है। उनका कहना है कि सप्ततत्री वीणा को ही सप्ततार, सत्तार और फिर सत्तर या सितार कहा जाने लगा। कुछ अन्य विद्वानों ने सितार की उत्पत्ति भारतीय गीतंगी वीणा से मानी है।
Related Questions
Web Title : Sitar Ka Avishkar Kisne Kiya Tha