सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने?

Answer : पहले बीटेक करना होगा

12वीं के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए आपको कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग क्षेत्र में तेजी से प्रयोग होने वाली नई तकनीकियों जैसे इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी एवं डीप लर्निंग में से किसी भी एक तकनीक में बीटेक, किसी भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) या फिर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) से करना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। इसके अलावा किसी भी अच्छे निजी विश्वविद्यालय एवं संस्थान से भी आप उपरोक्त तकनीकियों में से किसी भी एक तकनीक में बीटेक कर सकते हैं। इसके लिये आपको अभी से बेसिक सॉफ्टवेयर लैंग्वेज जैसे C.C++ और पाइथन को सीखना एवं समस्याओं के समाधान के कोड लिखने का अभ्यास करना आरंभ कर देना चाहिए। इससे आपको एक कुशल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने में काफी मदद मिल सकेगी। साथ ही साथ आप सामाजिक समस्याओं का समाधान तकनीक से करने में सक्षम भी होंगे।
Related Questions
Web Title : Software Engineer Kaise Bane