सोयाबीन की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) मध्य प्रदेश
(D) महाराष्ट्र

Question Asked : UIPPCS (Mains) 2016

Answer : मध्य प्रदेश

Explanation : सोयाबीन की खेती सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में होती है। वर्ष 2009-10 के आंकड़ों के आधार पर सोयाबीन कृषि के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र मध्यप्रदेश (5.35 मिलियन हेक्टेयर) का है। वर्ष 2013-14 के आंकड़ों के अनुसार भी मध्य प्रदेश 6.30 मिलियन हेक्टेयर तथा महाराष्ट्र 3.52 मिलियन हेक्टेयर के साथ क्रमश: पहले एवं दूसरे स्थान पर है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के खरीफ, 2018 के आंकड़ों के अनुसार तीन शीर्ष सोयाबीन उत्पादक राज्य हैं। मध्य प्रदेश (5.92 मिलियन टन), महाराष्ट्र (3.34 मिलियन टन) तथा राजस्थान (.95 मिलियन टन)। क्षेत्रानुसार भी इन राज्यों का क्रम निम्न है– मध्य प्रदेश (54.1 लाख हेक्टेयर), महाराष्ट्र (36.40 लाख हेक्टेयर) तथा राजस्थान (9.21 लाख हेक्टेयर)। उत्पादकता के आधार पर तीन शीर्ष राज्य निम्न हैं– मध्य प्रदेश (1094 किग्रा./हे.) महाराष्ट्र (1025 किग्रा./हे.) तथा राजस्थान (1025 किग्रा./हे.)।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Soyabean Ki Kheti Sabse Jyada Kahan Hoti Hai