श्रीलंका के नए वित्त मंत्री कौन बने है?

(A) गोटबाया राजपक्षे
(B) रानिल विक्रमसिंघे
(C) बेसिल राजपक्षे
(D) महिंदा राजपक्षे

Answer : रानिल विक्रमसिंघे

Explanation : श्रीलंका के नए वित्त मंत्री रानिल विक्रमसिंघे बने है, जो श्रीलंका के प्रधानमंत्री भी है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने देश की आर्थिक दुर्दशा के बीच 25 मई 2022 को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को वित्त मंत्रालय का भी जिम्मा सौंप दिया। श्रीलंका में राजनीतिक अस्थिरता के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया ने 12 मई 2022 को 73 वर्षीय विक्रमसिंघे को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। लोगों के भारी आक्रोश व हिंसा के चलते महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनके इस्तीफे के बाद ही विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री बनाया गया। वह पहले भी पांच बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका ने मध्य अप्रैल 2022 में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था और अंतरराष्ट्रीय कर्जो के भुगतान में असमर्थता जताई थी। श्रीलंका में रोजमर्रा की चीजों की इतनी किल्लत हो गई है कि लोगों को सीमित संसाधनों में गुजारा करना पड़ रहा है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भी 400 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुके हैं।
Tags : श्रीलंका श्रीलंका के प्रधानमंत्री श्रीलंका के राष्ट्रपति
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sri Lanka Ke Naye Vitt Mantri Kaun Bane Hai