श्रीलंका के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

(A) डडले सेनानायके
(B) डी. एस. सेनानायके
(C) सिरिमावो भंडारनायके
(D) महिंदा राजपक्षे

shri-lanka

Answer : डी. एस. सेनानायके (D. S. Senanayake)

Explanation : श्रीलंका के प्रथम प्रधानमंत्री डी. एस. सेनानायके (D. S. Senanayake) थे। जो श्रीलंकाई स्वतंत्रता आंदोलन के नेता के रूप में उभरे और जिसके कारण श्रीलंका में स्व-शासन की स्थापना हुई थी। इस​लिए उन्हें श्रीलंका का 'राष्ट्रपिता' माना जाता है। वह सीलोन की विधान परिषद के लिए चुने गए और उसके बाद स्टेट काउंसिल ऑफ सीलोन के लिए चुने गए, जहाँ उन्होंने कृषि और भूमि मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। सीलोन की पहली संसद में चुने जाने पर उन्होंने सरकार बनाई और 1947 से सीलोन के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वर्ष 1952 में उनकी मृत्यु हुई। बता दे कि श्रीलंका का पुराना नाम सीलोन (Ceylon) है। जिसे 1972 में बदलकर लंका और 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द 'श्री' जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया।
Tags : कौन क्या है प्रधानमंत्री श्रीलंका
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sri Lanka Ke Pratham Pradhanmantri Kaun The