सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार कब मिला?

(A) 1980 में
(B) 1982 में
(C) 1983 में
(D) 1985 में

Answer : 1983 में

Explanation : चंद्रशेखर लिमिट का सिद्धांत देने वाले महान विज्ञानी व खगोलविद् एस चंद्रशेखर का जन्म 19 अक्टूबर 1910 में लाहौर में हुआ था। प्रसिद्ध विज्ञानी सीवी रमण उनके चाचा थे। 1935 में चंद्रशेखर ने ब्लैक होल के बनने का सिद्धांत प्रतिपादित कर दिया था। शुरुआती समय में उनकी गणना और सिद्धांत को अन्य विज्ञानियों ने महत्व नहीं दिया था। 1972 में पहले ब्लैक होल की खोज में उनकी गणना की अहम भूमिका रही थी। भौतिक शास्त्र पर उनके अध्ययन के लिए उन्हें डा. विलियम ए. फाउलर के साथ संयुक्त रूप से वर्ष 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। 21 अगस्त, 1995 को उनका निधन हो गया। चंद्रशेखर वर्ष 1937 से 1995 में उनके देहांत तक शिकागो विश्वविद्यालय के संकाय पर विद्यमान थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Subrahmanyan Chandrasekhar Ko Nobel Puraskar Kab Mila