सुदर्शन झील का निर्माण किसने करवाया था?

(A) तुषास्फ
(B) चक्रपालित
(C) पर्णदत्त
(D) पुष्यगुप्त वैश्य

Question Asked : UKPSC RO/ARO Exam 2020

Answer : पुष्यगुप्त वैश्य

Explanation : सुदर्शन झील का निर्माण पुष्यगुप्त वैश्य ने करवाया था। सौराष्ट्र में गिरनार नामक पहाड़ी के मध्य सुदर्शन झील स्थित है। इस झील का निर्माण मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के आदेश से उसके गिरनार में नियुक्त राज्यपाल (गवर्नर) पुष्यगुप्त वैश्य ने करवाया था। सम्राट अशोक के आदेश से उसके महामात्य तुषास्प ने इस झील का पुर्ननिर्माण करवा कर उसे मजबूती प्रदान की थी। मौर्योत्तर काल में शक शासक रुद्रदामन के आदेश से सौराष्ट्र के गवर्नर सुविशाख ने इस झील का पुनर्निर्माण करवाया। गुप्त काल में स्कंदगुप्त के आदेश से चक्रपालित ने इस झील का पुनर्निर्माण करवाया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sudarshan Jheel Ka Nirman Kisne Karvaya Tha