सुदर्शन झील कहां स्थित है?

(A) केरल
(B) गुजरात
(C) बिहार
(D) महाराष्ट्र

Answer : गुजरात के गिरनार में

Explanation : सुदर्शन झील गुजरात के गिरनार में स्थित है। सुदर्शन झील का अर्थ है सुंदर पानी की झील। इस झील का निर्माण मौर्य वंश के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य के आदेश से उसके गिरनार में नियुक्त राज्यपाल (गवर्नर) ‘पुष्यगुप्त वैश्य‘ ने करवाया था। सम्राट अशोक के आदेश से उसके महामात्य तुषास्प ने इस झील का पुर्ननिर्माण करवा कर उसे मजबूती प्रदान की थी। मौर्योत्तर काल में शक शासक रुद्रदामन के आदेश से सौराष्ट्र के गवर्नर सुविशाख ने इस झील का पुनर्निर्माण करवाया। गुप्त काल में स्कन्दगुप्त के आदेश से चक्रपालित ने इस झील का पुनर्निर्माण करवाया।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sudarshan Jheel Kahan Sthit Hai