सुहाग नगरी किसे कहते हैं?

(A) फिरोजाबाद
(B) गोरखपुर
(C) वाराणसी
(D) बरेली

Question Asked : UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा 2019

Answer : फिरोजाबाद

Explanation : सुहाग नगरी के नाम से फिरोजाबाद शहर को जाना जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 'फिरोजाबाद शहर' (आगरा मंडल का जिला) को 'सुहाग नगरी' कहा जाता है, यह शहर एक कांच उद्योग के रूप में महिलाओं के श्रृंगार हेतु कांच की चूड़ियां बनाने के लिए काफी वर्षों/समय से प्रसिद्ध है। फिरोजाबाद का पुराना नाम चंदवार नगर था, और उसके बाद बादशाह अकबर के राज में इसका नाम बदल कर फिरोजाबाद कर दिया गया। फिरोजाबाद में चूड़ियों का काम करीब 200 साल पुराना है। जिससे ज़्यादातर लोगों का जीवन व्यापन जुड़ा हुआ है। यहाँ आज भी चूड़ियाँ पुराने तरीके से हाथों से बनायी जाती हैं और उन में हाथों से ही रंगबिरंगे रंग भरे जाते हैं।
Tags : उत्तर प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Suhag Nagri Kise Kahte Hain