सुखदेव का जन्म कहां हुआ था? Sukhdev Thapar Ka Janm Sthan

(A) गुजरात
(B) तमिलनाडु
(C) पंजाब
(D) केरल

Answer : पंजाब के लुधियाना शहर में

Explanation : प्रसिद्ध क्रांतिकारी सुखदेव थापर का जन्म 15 मई 1907 में पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही भारत में ब्रितानिया हुकूमत के जुल्मों को देखा और आजादी के लिए क्रांतिकारी बन गए। उनके मन में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। अंग्रेजों के अत्याचारों को देखकर सुखदेव ने भारत को उनके शासन से आजादी दिलाने की ठानी थी। उसने नौजवान भारत सभा की स्थापना कर युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इनकी सक्रिय क्रांतिकारी गतिविधियों ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। 1928 की घटना के लिए सुखदेव का नाम प्रमुखता से जाना जाता है, जब क्रांतिकारियों ने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेज अधिकारी जेपी सांडर्स की हत्या कर दी। इसमें सुखदेव की अहम भूमिका थी। इस घटना ने ब्रिटिश साम्राज्य को हिलाकर रख दिया था और पूरे देश में क्रांतिकारियों की जय-जय कार हुई थी। 24 वर्ष की उम्र में 23 मार्च, 1931 को इन्हें फांसी दे दी गई।
Tags : क्रांतिकारी आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sukhdev Ka Janm Kahan Hua Tha