सुपर कंप्यूटर किसे कहते है?
(A) 500 एम फ्लाप की क्षमता से कार्य
(B) स्मृति भंडार 52 मेगाबाइट से अधिक हो
(C) 5 अरब गणना प्रति सेकंड में
(D) उपयुक्त सभी
Explanation : वे कंप्यूटर जिनका स्मृति भंडार 52 मेगाबाइट से अधिक हो और जो 500 एम फ्लाप की क्षमता से कार्य करते हैं, उन्हें 'सुपर कंप्यूटर कहा जाता है। सुपर कंप्यूटर में 32 या 64 समानांतर परिपथों में कार्य कर रहे माइक्रोप्रोसेसर की सहायता से सूचनाओं पर एक कार्य किया जाता है, जिससे इसमें 5 अरब गणनाओं को प्रति सेकंड में सम्पादित करने की क्षमता आ जाती है। इसके अतिरिक्त इसमें उच्च भंडारण घनत्व वाली चुंबकीय बल स्मृतियों या आवेशिक युग्मित-युक्तियों वाली स्मृतियों का उपयोग किया जाता है, जिनकी सहायता से छोटे से स्थान में भी सूचनाओं का वृहत भंडार संचयित किया जा सकता है। वर्ष 1998 में भारत द्वारा परम-10000 नामक सुपर कंप्यूटर विकसित किया गया। यह भारत के लिए एक महान् उपलब्धि थी, क्योंकि इसके निर्माण से भारत ने उच्च कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अमरीका तथा कई अन्य विकसित देशों का वर्चस्व समाप्त कर दिया।
....और आगे पढ़ें
Tags : कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams