सुशासन का अर्थ क्या होता है?

Answer : बेहतर तरीके से शासन

Explanation : सुशासन का अर्थ बेहतर तरीके से शासन होता है। 'सुशासन' (Good Governance) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1989 में विश्व बैंक द्वारा किया गया था। भारत में 1990 के बाद के दौर में इस शब्द का तेजी से प्रचलन बढ़ा। महात्मा गांधी ने भी अच्छे शासन के लिये 'स्वराज' की संकल्पना की थी। 'सुशासन' का तात्पर्य शासन अथवा प्रशासन में नैतिक मूल्यों का प्रयोग किये जाने से है। इन मूल्यों में आमतौर पर सहभागिता, आमसहमति, जवाबदेही, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, प्रभावी और कार्यकुशल, न्यायसंगत और समावेशी, विधि का शासन शामिल है। 73वें व 74वें संविधान संशोधन द्वारा शुरू पंचायती राज व्यवस्था एवं स्थानीय स्वशासन के द्वारा सुशासन को अधिक सशक्त बनाया गया। भारत में हर वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है।
Related Questions
Web Title : Sushasan Ka Arth Kya Hota Hai